Breaking News

महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,शव फंदे पर लटका मिला

गोरखपुर,  उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जिले के बांसगांव क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई ,जिसका शव फंदे पर लटका मिला।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बताया कि बांसगांव क्षेत्र के देवघटा गांव की रहने वाली 25 वर्षीय पूर्णिमा का शव कल रात घर में लटका मिला। घटना के समय वह अकेली थी और उसके सास, ससुर व देवर घर से बाहर गये हुए थे। जब वे लोग घर लौटे तो उसका शव फंदे में लटका था। घटना की सूचना पुलिस और पूर्णिमा के मायके वालों को दी।

उन्होंने बताया कि उसकी शादी 30 नवम्बर 2019 को देवघटा निवासी अनूप शर्मा से हुयी थी और अनूप बंगलुरू में रहकर काम करता हैं। इस सिलसिले में पुलिस पूर्णिमा के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर उसके ससुराल वालों से पूछताछ कर रही है।