Breaking News

महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार प्रतिबद्ध: स्मृति ईरानी

नयी दिल्ली,  केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा है कि देशभर की महिलाओं को सशक्तिकरण करने को लेकर मोदी सरकार प्रतिबद्ध है और इसको लेकर कई प्रकार की योजनाएँ चलाई जा रही है।

श्रीमती ईरानी ने शुक्रवार को लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान एक पूरक प्रश्न के जवाब में कहा कि कि मिशन शक्ति के माध्यम से महिलाओं को सशक्तिकरण करने के लिए हर प्रदेश में योजनाएँ चलाई जा रही है और इसके लिए केंद्र की तरफ़ से हर तरह से सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। महिला सशक्तिकरण में जो समस्याएं आ रही उसका मिशन शक्ति के माध्यम से समाधान किया जाता है।

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए 22 करोड़ 80 लाख महिलाओं का जनधन खाता खोला गया है। मुद्रा योजना के तहत 17 करोड़ 60 लाख महिलाओं को लाभ मिला है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि महिला सशक्तिकरण मोदी सरकार का सामूहिक संकल्प है और इसके लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे है। महिलाओं को पोषण आहार उपलब्ध कराने के लिए और इस व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए सरकार की तरफ़ से गाइडलाइन जारी किया गया है और उसकी निगरानी की जाती है।