Breaking News

मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनायें

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर शुक्रवार काे कृष्ण जन्माष्टमी की प्रदेश वासियों को शुभकामनायें दी हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने संदेश में कहा, “श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की सभी प्रदेश वासियों एवं श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। धर्म स्थापना, लोक-संरक्षण, शांति व सामूहिकता के प्रति अखिल विश्व-चेतना का पथ-प्रदर्शित करने वाले, यशोदानंदन, भुवन मोहन कन्हैया चराचर जगत का कल्याण करें, यही कामना है। जय श्रीकृष्ण।”

गौरतलब है कि समूचे भारत में आस्था के प्रतीक भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। उनकी जन्मस्थली मथुरा में स्थित कृष्ण जन्मभूमि पर आयाेजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी भी शिरकत करेंगे।