Breaking News

मेट्रो रेल में सफर करते वक्त महिलाओं को, चाकू ले जाने की छूट

delhi-metro-620x400नयी दिल्ली, दिल्ली मेट्रो रेल में महिलाअों की सुरक्षा के मद्देनजर अहम फैसला किया गया है। महिलाओं को मेट्रो में यात्रा के दौरान अपनी आत्मरक्षा के लिये चार इंच तक का छोटा चाकू रखने की अनुमति देने का फैसला किया गया है।
मेट्राे रेल की सुरक्षा करने वाले अर्द्धसैनिक बल केंद्रीय आैद्याेगिक सुरक्षा बल ;सीआईएसएफद्ध ने इस आशय का फैसला किया है। बल के सूत्रों के अनुसार फैसले के बाद मेट्रो रेल में सफर करते वक्त महिलाएं आत्मरक्षा के लिये चार इंच तक का चाकू अपने साथ लेकर चल सकती हैं।
सूत्रों ने बताया कि इसके अलावा लाइटर और माचिस पर लगी पाबंदी को भी हटाने का फैसला किया गया है। सूत्रों के अनुसार आज सुबह हुयी बैठक में यह निर्णय लिया गया कि यात्रियों को लाइटर और माचिस यात्रा करते समय अपने साथ रखने की अनुमति दी जाये। इसके अलावा श्रमिकों को अपने साथ कुछ प्रकार के आवश्यक औजार भी ले जाने की छूट दी गई है। बल के कर्मी इन औजारों की जांच कर रजिस्टर में इसे ले जाने वालों का नाम पता दर्ज करेंगे जिससे कि जरूरत पड़ने पर उन्हें तलाशा जा सके।
मेट्रो रेल ने यह फैसला देश की प्रौद्योगिकी नगरी बंगलुरु में नव वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद महिलाओं के वापस जाने के समय रास्ते में हुयी छेड़छाड़ के मद्देनजर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *