यूपी में दोबारा नहीं बनेगी समाजवादी सरकार- कम्युनिस्ट पार्टी

cpiलखनऊ,  उत्तर प्रदेश की सरकार जनता के सामने झगड़ रही है और यह लक्षण बता रहा है कि प्रदेश में दोबारा समाजवादी सरकार नहीं बनेगी। उक्त बातें भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द राज स्वरूप ने कही।

सोमवार को समाजवादी पार्टी में हुई रार के बीच भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व सचिव अरविन्द राज स्वरूप ने कहा कि यह सरकार जनता के बीच झगड़ रही है। जनता के लूटे गया धन ही समाजवादी पार्टी के धुरधुंरो के बीच झगड़ा करा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता के रूपये के लिये झगड़ रहे सुबे के मुख्यमंत्री व उनके चाचा को दोबारा जनता नहीं चुनेगी और यह सरकार वापस नहीं आने वाली है। वहीं कम्युनिस्ट पार्टी (माक्र्सवादी) ने समाजवादी पार्टी की प्रदेश में वर्तमान सरकार को फेल बताया है। माकपा ने उनके कार्यकर्ताओं द्वारा गांवों में जा कर के युवाओं के बीच रोजगार की आवाज उठाने की बात करते हुये कहा कि वर्तमान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने युवाओं को रोजगार देने में असफल साबित हुई है। रोजगार के नाम पर भ्रम फैलाया गया है। अब झगड़ा लूट के रूपयों का कर रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button