Breaking News

ये तीन कद्दावर नेता सपा में हुए शामिल

पीलीभीत,  उमराज वर्मा व सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह कहा कि सभी ये समझ चुके है कि आने वाले समय में भाजपा का विकल्प सपा ही है। प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव द्वि-दलीय होने की प्रबल संभावना है जिसके तहत भाजपा को हराने में सिर्फ सपा ही जनता का एकमात्र विकल्प है। अन्य दलों से अभी और नेता भी उनके सम्पर्क में हैं जिन्हें समय समय पर सपा में शमिल कराया जायेगा। जग्गा ने कहा कि सुधीर तिवारी, हरजिन्दर सिंह कहलो एवं अखलाक अंसारी के सपा में शामिल होने से पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी। इसका लाभ आगामी विधान सभा चुनावों में पार्टी को निश्चित रूप से मिलेगा।

उन्होंने कहा की सही मायने में मजबूत प्रतिपक्ष कांग्रेस बसपा या अन्य ना होकर सिर्फ समाजवादी पार्टी है। लोग इसी के बैनर तले आना चाहते हैं। इसी मंच के माध्यम से आमजन से लेकर किसानों का अन्य लोगों की समस्याओं का समाधान हो सकता है। एक बड़ी और लंबी लड़ाई लड़ी जा सकती है।

सुधीर तिवारी ने कहा कि आने वाला समय अब समाजवादी पार्टी का ही है। जनता को कांग्रेस में कोई भी विश्वास नहीं रह गया है। ना तो कार्यकर्ताओं का कोई वजूद है और ना ही संगठन का। इसलिए अब नई इबारत लिखने के लिए हमने समाजवादी पार्टी को ही विकल्प के रूप में चुन लिया है।

कहलो ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जन विरोधी और किसान विरोधी नीतियों से निपटने के लिए समाजवादी पार्टी का ही बैनर सबसे उचित है। इसी मंच से महंगाई,भ्रष्टाचार ,बेरोजगारी आदि की लड़ाई लड़ी जा सकती है।