Breaking News

राजग के 27 सांसद सियासी रणभूमि में फिर से जौहर दिखाने को बेताब

पटना,  राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के 27 वर्तमान सांसद इस बार के चुनाव में सियासी रणभूमि में अपना जौहर दिखाने के लिये बेताब हैं।

वर्ष 2019 में राजग में शामिल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 17 सीट, जनता दल यूनाईटेड (जदयू) ने 17 और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने छह सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। भाजपा ने 17, जदयू ने 16 और लोजपा ने 06 सीट पर जीत हासिल की थी। राजग प्रत्याशी ने बिहार में 40 में से 39 सीट अपने नाम कर ली, केवल एक सीट किशनगंज में कांग्रेस के टिकट पर पूर्व मंत्री मोहम्मद हुसैन आजाद के पुत्र डा. मोहम्मद जावेद ने जदयू उम्मीदवार मोहम्मद अशरफ को पराजित किया।

भाजपा के टिकट पर पश्चिम चंपारण से डॉ. संजय जयसवाल, पूर्वी चंपारण से राधा मोहन सिंह,शिवहर से रमा देवी, मधुबनी से अशोक कुमार यादव, अररिया से प्रदीप कुमार सिंह,मुजफ्फरपुर से अजय निषाद, दरभंगा से गोपाल जी ठाकुर, महाराजगंज से जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, सारण से राजीव प्रताप रूडी ,उजियारपुर से नित्यानंद राय, बेगूसराय से गिरिराज सिंह, पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद, पाटलिपुत्र से रामकृपाल यादव,आरा से राज कुमार सिंह, बक्सर से अश्विनी कुमार चौेबे,सासाराम (सु)) से छेदी पासवान और औरंगाबाद से सुशील कुमार सिंह ने जीत हासिल की।

इसी तरह जदयू के टिकट पर वाल्मिकीनगर से बैद्यनाथ प्रसाद महतो, सीतामढ़ी से सुनील कुमार पिंटू, झंझारपुर से रामप्रीत मंडल, सुपौल से दिलेश्वर कामत, कटिहार से दुलाल चंद्र गोस्वामी, पूर्णिया से संतोष कुमार कुशवाहा,मधेपुरा से दिनेश चंद्र यादव,गोपालगंज (सु) से डॉ आलोक कुमार सुमन,सीवान से कविता सिंह ,भागलपुर से अजय कुमार मंडल, बांका से गिरिधारी यादव, मुंगेर से राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह,नालन्दा से कौशलेंद्र कुमार, काराकाट से महाबली सिंह, जहानाबाद से चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, और गया (सु) से विजय कुमार मांझी ने जीत दर्ज की।

लोजपा के टिकट पर वैशाली से वीणा देवी, हाजीपुर (सु) से पशुपति कुमार पारस, समस्तीपुर (सु) से राम चन्द्र पासवान, खगड़िया से चौधरी महबूब अली कैसर नवादा से चंदन सिंह और जमुई (सु) से चिराग पासवान ने जीत हासिल की।

वाल्मीकीनगर सीट पर निर्वाचित वैधनाथ प्रसाद महतो के निधन के बाद उपचुनाव हुआ, जिसमें श्री महतो के पुत्र सुनील कुमार ने जदयू के टिकट पर जीत हासिल की। इसी तरह समस्तीपुर (सु) सीट पर रामचंद्र पासवान के निधन के बाद हुये उपचुनाव में श्री पासवान के पुत्र प्रिंस राज ने विजय हासिल की। उपचुनाव मे बाद एक बार फिर से राजग के जीते प्रत्याशी की संख्या 39 हो गयी।

भाजपा ने इस बार के चुनाव में शिवहर से रमा देवी, मुजफ्फरपुर से अजय निषाद, बक्सर से अश्विनी कुमार चौबे और सासाराम (सु) से छेदी पासवान को बेटिकट कर दिया है। वहीं, जदयू ने सीतामढ़ी से जीते सुनील कुमार पिंटू, सीवान से कविता सिंह, काराकाट से महाबली सिंह और गया (सु) से विजय कुमार मांझी को टिकट नहीं दिया है।

लोजपा-रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने खगड़िया से जीते चौधरी महबूब अली कैसर, समस्तीपुर (सु) से जीते प्रिंस राज, हाजीपुर (सु) से पशुपति कुमार पारस और नवादा से चंदन सिंह को टिकट नहीं दिया है। इस तरह राजग ने पिछले चुनाव में जीते 12 सांसद को चुनावी रणरभूमि में नही उतारा है। भाजपा ने 13, जदयू ने 12 और लोजपा ने दो वर्तमान सांसद को चुनावी मैदान में उतारा है।

इस बार के चुनाव में भाजपा के 13 वर्तमान सांसद पश्चम चंपारण से डॉ. संजय जायसवाल, पूर्वी चंपारण से राधा मोहन सिंह,मधुबनी से अशोक कुमार यादव, अररिया से प्रदीप कुमार सिंह, दरभंगा से गोपाल जी ठाकुर,महाराजगंज से जनार्दन सिंह सिग्रीवाल,सारण से राजीव प्रताप रूडी ,उजियारपुर से नित्यानंद राय,बेगूसराय से गिरिराज सिंह,पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद, पाटलिपुत्र से राम कृपाल यादव,आरा से राज कुमार सिंह और औरंगाबाद से सुशील कुमार सिंह एक बार फिर चुनावी रणभूमि में अपना जलवा दिखाने के लिये बेताब हैं।

जदयू के टिकट पर इस बार के चुनाव में 12 वर्तमान सांसद वाल्मिकीनगर से सुनील कुमार,झंझारपुर से रामप्रीत मंडल, सुपौल से दिलेश्वर कामत,कटिहार से दुलाल चंद्र गोस्वामी, पूर्णिया से संतोष कुमार कुशवाहा,मधेपुरा से दिनेश चंद्र यादव,गोपालगंज (सु) से डॉ आलोक कुमार सुमन,भागलपुर से अजय कुमार मंडल, बांका से गिरिधारी यादव, मुंगेर से राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह,नालन्दा से कौशलेंद्र कुमार और जहानाबाद से चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी एक बार

फिर सियासी रणभूमि में ताल ठोकते नजर आयेंगे।

इस बार के चुनाव में दो प्रत्याशी लोजपा रामविलास के टिकट पर चिराग पासवान जमुई (सु) की जगह हाजीपुर (सु) और वीणा देवी एक बार फिर वैशाली से चुनाव लड़ रही हैं। इस तरह राजग गठबंधन में शामिल भाजपा के 13, जदयू के 12 और लोजपा-रामविलास के दो वर्तमान सांसद कुल 27 सांसद सियासी रणभूमि में फिर से अपना जौहर दिखाने लिये बेताब हैं।