राजनाथ सिंह बने भाजपा घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष

नयी दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी के पूर्व अध्यक्ष एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में 27 सदस्यीय घोषणापत्र समिति गठित की है।

पार्टी ने आज यहां यह जानकारी दी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन को भाजपा घोषणापत्र समिति का संयोजक और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को सह संयोजक बनाया गया है।

घोषणापत्र समिति के अन्य सदस्य – अश्विनी वैष्णव, अर्जुन मुंडा, भूपेंद्र यादव, किरन रिजीजू, धर्मेंद्र प्रधान, अर्जुनराम मेघवाल, हिमंतविश्व शर्मा, भूपेंद्र पटेल, विष्णुदेव साय, मोहन यादव, शिवराज सिंह चौहान, वसुंधरा राजे, स्मृति ईरानी, जुएल ओरांव, रवि शंकर प्रसाद, विनोद तावड़े, सुशील मोदी, केशव प्रसाद मौर्य, ओम प्रकाश धनखड़, राजीव चंद्रशेखर, राधामोहनदास अग्रवाल, मनजिंदरजीत सिंह सिरसा, अनिल एंटनी और तारिक मंसूर शामिल हैं।