Breaking News

रामचरण के साथ काम करना चाहती है मानुषी छिल्लर

मुंबई,  पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रामचरण के साथ काम करना चाहती है।

मानुषी छिल्लर फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही है। इस फिल्म में वह अक्षय कुमार के अपोजिट नजर आएंगी। मानुषी छिल्लर से पूछा गया कि वह आगे किसके साथ काम करना चाहेंगी। इस पर मानुषी छिल्लर ने कहा कि वह राम चरण के साथ काम करना पसंद करेंगी। उन्होंने कहा, “मैंने उन्हें फिल्म आरआरआर में बहुत पसंद किया था और मैं उनके साथ एक फिल्म करना पसंद करूंगी।”

गौरतलब है कि डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ में मानुषी छिल्लर राजकुमार संयोगिता का किरदार निभा रही हैं। सम्राट पृथ्वीराज ,पृथ्वीराज चौहान के जीवन और उनके पराक्रम पर आधारित है। अक्षय फिल्म में सम्राट पृथ्वीराज चौहान की भूमिका निभा रहे हैं।यह फिल्म 03 जून को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हो रही है।