Breaking News

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने हिमाचल के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

नयी दिल्ली,राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट कर कहा, “हिमाचल प्रदेश के ‘पूर्ण राज्यत्व दिवस’ पर सभी हिमाचलवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। ‘देव भूमि’ हिमाचल प्रदेश अनुपम प्राकृतिक सौंदर्य और अनेक पर्यटन स्थलों के लिए प्रसिद्ध है। मेरी मंगलकामना है कि वीरों की यह भूमि पर्यावरण और विकास का संतुलन बनाते हुए प्रगति के शिखर पर पहुंचे।”

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट किया, “सभी हिमाचलवासियों को पूर्ण राज्यत्व दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। नैसर्गिक सौंदर्य से समृद्ध इस प्रदेश के परिश्रमी लोग हमेशा देशसेवा में समर्पित रहे हैं। आने वाले समय में वे सफलताओं की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें, यही कामना है।”

उल्लेखनीय है कि 25 जून 1971 को हिमाचल प्रदेश देश का अठारहवाँ राज्य बना था।