Breaking News

रूस के सेंट पीटर्सबर्ग हमले का संदिग्ध, गिरफ्तार

मास्को,  रूस के सेंट पीटर्सबर्ग मेट्रो स्टेशन विस्फोट की साजिश रचने वाले संदिग्ध को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। रूस के संघीय सुरक्षा विभाग ने बयान जारी कर कहा कि यह संदिग्ध मध्य एशियाई देश का रहने वाला अजीमोव अबरोर है जिसका जन्म 1990 में हुआ था। उसे मास्को क्षेत्र में ओडिनसोवो से गिरफ्तार किया गया है।

थाने मे महिला की हत्या को लेकर, सपा विधायक राजू यादव का धरना प्रदर्शन

बयान के मुताबिक, सेंट पीटर्सबर्ग मेट्रो स्टेशन पर तीन अप्रैल को हुए घातक बम हमले को अंजाम देने वाले संदिग्ध को प्रशिक्षित किया गया था। गौरतलब है कि इस हमले को अंजाम देने के मद्देनजर इस महीने की शुरुआत में सेंट पीटर्सबर्ग से छह जबकि मास्को से भी दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था।