शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में तेजी

मुंबई,  विदेशों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी रही।

सेंसेक्स 71.17 अंक की बढ़त में 85,791.55 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 173.90 अंक (0.20 प्रतिशत) ऊपर 85,894.28 अंक पर था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 सूचकांक भी 21.90 अंक चढ़कर 26,237.45 अंक पर खुलने के बाद खबर लिखे जाते समय 45.80 अंक यानी 0.17 प्रतिशत की बढ़त में 26,237.45 अंक पर पहुंच गया।

ऑटो, फार्मा, धातु और एफएमसीजी सेक्टर हरे निशान मे रहे। तेल एवं गैस और रियलिटी में तेजी रही।

सेंसेक्स की बढ़त में रिलायंस इंडस्ट्रीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक, एलएंडटी और भारतीय स्टेट बैंक का योगदान सबसे ज्यादा था। एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक और एयरटेल के शेयर गिरावट में थे।

Related Articles

Back to top button