Breaking News

सड़क हादसे इन कावंडियों की मौत,चार घायल….

आगरा, उत्तर प्रदेश में आगरा के सैंया क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार चार कांवडियों की मृत्यु हो गई जबकि चार घायल हो गये।

पुलिस प्रवक्ता ने शनिवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इरादतनगर क्षेत्र से करीब 15 कांवडिये ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार होकर कासगंज जल लेने जा रहे थे। आगरा-ग्वालियर मार्ग पर शुक्रवार रात करीब सवा 12 बजे पीछे से आ रहे लोहा भरे तेज रफ्तार ट्रक ने ट्राली को टक्कर मार दी। इस हादसे में चार कांवडियों ओमप्रकाश (55), योगेश (36),रामहरि (50) और 26 वर्षीय राजेश की मृत्यु हो गई जबकि चार कांवडिये घायल हो गये।

उन्होंने बताया कि घायल कांवडियों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जिसमें दो की हालत गंभीर है। हादसे के बाद ट्रक चालक भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।