Breaking News

समाजवादी नेता, शारदानंद अंचल की पुण्यतिथि पर, अखिलेश यादव ने दी श्रद्धांजलि

लखनऊ, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सामंती व्यवस्था और सांप्रदायिकता के लिए कोई स्थान नहीं हो सकता है। राज्य की वर्तमान सरकार अलोकतांत्रिक आचरण कर रही है। सत्तारूढ़ दल के सरंक्षण में कानून को हाथ में लेने की दुस्साहसिक घटनाएं घट रही है।

मीडिया पर पकड़ बनाने के लिए, अखिलेश यादव को करने होंगे ये काम

समाजवादी सरकार को बदनाम करने की साजिशें हो रही है। अन्याय के विरूद्ध समाजवादियों को संघर्ष के लिए तैयार रहना है। हम जनता को सच्चाई से अवगत कराएंगे और विघटनकारी ताकतों की पुरजोर खिलाफत भी करेंगे। श्री यादव आज पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में पूर्वमंत्री तथा समाजवादी नेता शारदानंद अंचल की 7वीं पुण्यतिथि पर उनके पुत्र एवं पूर्व विधायक जय प्रकाश अंचल द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित कर रहे थे। संचालन अमित त्रिपाठी ने किया।

अखिलेश यादव का यह कदम, बढ़ायेगा समाजवादी पार्टी की ताकत

 अखिलेश यादव ने अंचल जी के चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात् उनकी स्मृति में क्रांति चेतना स्मारिका का विमोचन भी किया। उन्होंने कहा कि अंचल जी ने जीवन पर्यंत किसानो, गरीबों और नौजवानों के हितों के लिए संघर्ष किया था। अखिलेश यादव ने कहा कि आपातकाल के विरूद्ध जिन्होंने संघर्ष किया उनके त्याग और तपस्या से ही भारत में लोकतंत्र जीवित है।

सदस्यता अभियान मे जुटे समाजवादी, पूरा करेंगे अखिलेश यादव का पांच करोड़ का लक्ष्य

 किसानों, नौजवानों और गरीबों की बात करके सत्ता में आई भाजपा इन्हीं की घोर विरोधी है। देश की जनता मन की बात सुनते-सुनते ऊब चुकी है। झूठे सपने दिखाकर जनता को बहकाने में भाजपा को महारत है। समाजवादी गरीब के करीब है, उनके दुःख दर्द से परिचित है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी सरकार ने बिना किसी भेदभाव के समाजवादी पेंशन, लैपटाप और कन्याधन बांटा।

जानिये, समाजवादी पार्टी सदस्यता अभियान की खास बातें…

 किसानों का कर्ज माफ किया, मुफ्त सिंचाई की। 102 और 108 नंबर एम्बुलेंस सेवा सब के लिए है। भाजपा को समाजवादी शब्द से चिढ़ है। यूपी 100 नंबर डायल सेवा की सराहना तो केंद्र सरकार ने भी की है। एक्सप्रेस-वे के लिए किसानों ने स्वतः जमीन दी। मेट्रो ट्रेन की योजना भी समाजवादी सरकार ने चलाई। सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई प्रभावी कदम उठाए। तमाम विकास कार्य जनहित में चालू किये गए।

जानिये, कितने सदस्य बनाकर, आप भी पा सकतें हैं, समाजवादी पार्टी मे बड़ा पद ?

 कई वक्ताओ ने कहा कि समाजवादी मूल्यों की रक्षा के लिए अखिलेश यादव के नेतृत्व पर उनका भरोसा है। भाजपा नफरत की राजनीति कर रही है। यह सद्भाव के लिए यह चुनौती है। अखिलेश यादव में ही इन चुनौतियों से निबटने की क्षमता है। सामाजिक न्याय की लड़ाई उन्हीं की अगुवाई में लड़ी जाएगी।

पीएम मोदी ने कहा था, नोटबंदी से नक्सली घटनाए बंद हो जायेंगी… ?- अखिलेश यादव

 आज के कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन एवं रामगोविंद चौधरी, राजेंद्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, राममूर्ति वर्मा, जियाउर्रहमान रिजवी, पारस नाथ यादव, एमएलसी एसआरएस यादव एवं अरविन्द कुमार सिंह की विशेष भागीदारी रही। अंचल जी की स्मृति सभा में सर्वश्री राकेश प्रताप सिंह, जयशंकर पाण्डेय, गीता सिंह, रमाशंकर विद्यार्थी, लीलावती कुशवाहा, नृपेन्द्र मिश्र बागी, व्यास जी गौड़, सुरेश पासवान, लक्ष्मण गुप्ता, संजय यादव, शमसाद बांसपारी, संतोष यादव, जयसिंह जयंत, उमेश यादव, यशपाल सिंह, विनय प्रकाश अंचल, जावेद जाफरी, अमरजीत यादव की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

बिना इंटरनेट कनेक्शन के पेट्रोल चुराया जा सकता है, तो ईवीएम से वोट क्यों नही-अखिलेश यादव