Breaking News

समाजवादी पार्टी के पारिवारिक झगड़े मे, एक और हुआ भाजपा का शिकार ?

लखनऊ, समाजवादी पार्टी को विधान सभा चुनाव मे हार के बाद से ही लगातार झटके लग रहें हैं। ज्यादातर नेता सपा छोड़ने के बाद भाजपा की ओर रूख कर रहें हैं। अब समाजवादी पार्टी की एक और बड़ी नेत्री भाजपा का शिकार होने की लाइन मे हैं ?

मोदी सरकार मे मंत्री बनने का प्रस्ताव ठुकराने पर, शरद यादव को बधाई-कांग्रेस

जो अधिकार संविधान देता है, उसको आरएसएस नष्ट करना चाहता है: राहुल गांधी

सूत्रों के अनुसार,  समाजवादी पार्टी महिला सभा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया है। सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की करीबी मानी जाने वाली श्वेता सिंह, सपा का हाथ छोड़ भाजपा का दामन थामेंगी। संकेत हैं कि के अनुसार श्वेता सिंह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या की मौजूदगी में19 अगस्त को भाजपा में शामिल हो सकती है।

अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के बाद, प्रदेश भर मे सपा कार्यकर्ताओं का जबर्दस्त विरोध प्रदर्शन

रिहाई के बाद अखिलेश यादव ने, अपनी गिरफ्तारी का राज खोला 

समाजवादी पार्टी महिला सभा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्वेता सिंह, समाजवादी पार्टी  का बड़ा चेहरा हैं और  सपा तरकार में महिला आयोग की सदस्य भी रह चुकी हैं। इन्हे  मुलायम सिंह यादव  गुट का माना जाता है। जब समाजवादी पार्टी मे पारिवारिक झगड़ा शुरू हुआ था तो श्वेता सिंह मुलायम सिंह यादव के पक्ष मे खड़ी थीं।

 जांच रिपोर्ट ने केंद्रीय मंत्रियों को दी क्लीन चिट, ‘रोहित वेमुला’ को बताया गैर दलित…

आखिर दूरदर्शन- आकाशवाणी ने दिखा दिया कि, वे हो गये बीजेपी के सरकारी भोंपू 

इसके बाद जब अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष बनाये गये तो उन्होंने श्वेता सिंह को सपा की प्रदेश महिला अध्यक्ष के पद से हटा दिया। साथ ही  लखनऊ पूर्व विधान सभा क्षेत्र से उनका टिकट भी काट दिया गया. उनकी जगह पर अखिलेश यादव के करीबी अनुराग भदौरिया को टिकट दिया गया, जिन्हें हार का सामना करना पड़ा।