Breaking News

सुसाइड नोट ‘व्हाट्सएप’ कर फांसी के फंदे पर झूले नवदंपत्ति

इंदौर, मध्यप्रदेश के इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में रहने वाले नवदंपत्ति ने अपना सुसाइड नोट दोस्तों को ‘व्हाट्सएप’ किया और दोनों फांसी फंदे पर झूल गए, जिससे उनकी मृत्यु हो गयी है।

पुलिस निरीक्षक राजेंद्र सोनी ने बताया रात रात हुयी इस घटना में मृतक की पहचान यहां के न्यू गोविंद नगर निवासी जगमोहन माली (25) और उनकी पत्नी नंदिनी माली (22) के रूप में सामने आई है। श्री सोनी ने बताया तीन महीने पहले ही विवाहित हुए मृतक दम्पत्ति ने मरने से पहले अपना सुसाइड नोट सिरोंज, विदिशा, के दोस्तों के वाट्सएप ग्रुप में पोस्ट किया था। इनके कुछ दोस्तों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा खुलवाया तब तक दोनों फांसी के फंदे पर झूल चुके थे।

पुलिस ने बताया कि मृतकों ने अपने सुसाइड नोट में एक व्यक्ति पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।