Breaking News

स्पेसएक्स का 60 स्टारलिंक उपग्रहों का एक साथ लांच

मॉस्को , स्पेसएक्स ने गुरुवार को 60 स्टारलिंक संचार उपग्रहों का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया। इन उपग्रहों को फाल्कन 9 वाहक रॉकेट के जरिये प्रक्षेपित किया गया। एक प्रसारण कंपनी की वेबसाइट पर पोस्ट से यह जानकारी मिली है।

फ्लोरिडा के कैनेडी अंतरिक्ष केन्द्र में स्थानीय समयानुसार सुबह 3:24 बजे में सफल प्रक्षेपण हुआ, जिसे अतीत में कई बार प्रक्षेपण के निर्धारित कार्यक्रम को टालना पड़ा था। रॉकेट का पहला चरण में सफलतापूर्वक अलग हो गया और स्पेसएक्स के स्वायत्त स्पेसपोर्ट ड्रोन जहाज पर उतरा।

उन्होंने बताया कि मिशन का मुख्य लक्ष्य 60 स्टारलिंक उपग्रहों को कक्षा में स्थापित करना है। यह स्पेसएक्स के ब्रॉडबैंड रिले उपग्रहों के बेड़े में 1,200 से अधिक का विस्तार करेगा। स्टारलिंग परियोजना पूरी दुनिया में ब्रॉडबैंड इंटरनेट कनेक्शन के लिए सस्ती सुविधा प्रदान कराना चाहती है।