Breaking News

झारखंड में 1492 नये संक्रमित मिले, कुल संख्या 71 हजार के पार

रांची, झारखंड के सभी 24 जिले में रविवार को 1492 संक्रमित मिलने से राज्य में कोविड-19 की चपेट में अबतक आए लोगों की संख्या 71 हजार के पार पहुंच गयी है।

झारखंड सरकार की ओर से जारी कोविड बुलेटिन के अनुसार, राजधानी रांची के राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) समेत विभिन्न जिले में मौजूद सरकारी एवं निजी जांच केन्द्रों में 81169 स्वाब सैंपल की जांच में 1492 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।

रिपोर्ट के अनुसार, बोकारो में 56, चतरा में 22, देवघर में 72, धनबाद में 37, दुमका में 24, पूर्वी सिंहभूम में 129, गढ़वा में 31, गिरिडीह में 20, गोड्डा में 63, गुमला में 57, हजारीबाग में 13, जामताड़ा में आठ, खूंटी में 19, कोडरमा में 114, लातेहार में सात, लोहरदगा में 39, पाकुड़ में नौ, पलामू में 60, रामगढ़ में 43, रांची में 468, साहेबगंज में 10, सरायकेला में 50, सिमडेगा में 13 और पश्चिम सिंहभूम में 128 संक्रमित मिले हैं। इस तरह राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 71352 हो गयी है।

कोविड बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश में कोविड-19 के अभी 13791 एक्टिव मामले हैं। अब तक 56944 संक्रमित पूरी तरह रिकवर हो चुके हैं। राज्य में कोविड संक्रमितों की रिकवरी रेट करीब 80 प्रतिशत है। राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 617 है। रविवार को एक भी संक्रमित नहीं हुई।