25 लाख रूपये के चरस के पैकेट बरामद

भुज, 25 लाख रूपये के लावारिस हालत में पड़े चरस के कुछ पैकेट बरामद किये गयें हैं।

गुजरात के कच्छ जिले में जखौ के नजदीक शेखरणपीर टापू के पास से पुलिस ने आज लावारिस हालत में पड़े चरस के कुछ पैकेट बरामद किये।

पुलिस ने बताया कि कच्छ पश्चिम पुलिस जिले की विशेष कार्यबल (एसओजी) ने चरस के 16 पैकेट बरामद किये। इसमें मौजूद चरस की कीमत लगभग 25 लाख रूपये आंकी गयी है।

इस बात की छानबीन की जा रही है कि यह चरस कहां से आयी है। विस्तृत पड़ताल जारी है। इस सिलसिले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।

Related Articles

Back to top button