Breaking News

यूपी में एक कैंसर महिला भी कोरोना पॉजिटिव

सहारनपुर, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कोरोना वायरस पॉजिटिव के 44 मरीजों मे एक कैंसर से पीड़ित महिला भी शामिल है।

सहारनपुर मेडीकल कालेज के प्राचार्य डाॅ० अरविन्द त्रिवेदी ने गुरूवार को बताया कि 44 कोराना पाॅजिटिव मरीजों में एक कैंसर से पीड़ित महिला भी शामिल है। उन्होंने बताया कि महिला का हालत स्थिर है उनका इलाज किया जा रहा है। इसके लिये विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव मरीजों की हालत में भी सुधार जारी है। उन्होंने बताया कि अभी पिछले दो दिनों से कोई नया मरीज पॉजिटिव नही मिला है। मरीजों की संख्या यथावत बनी हुई है।