Breaking News

अखिलेश यादव ने कहा,सत्ता का इतना बड़ा महल खड़ा और…..

लखनऊ, समाजवादी पार्टी(सपा)अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि जिन ग़रीबों के भरोसे की नींव पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज सत्ता का इतना बड़ा महल खड़ा हुआ है उन्हीं ग़रीबों की अनदेखी करना अमानवीय है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि पहले 15 लाख का झूठाी वादा किया था और अब 20 कराेड़ पैकेज का दावा किया जा रहा है। यह 133 करोड लोगों पर 133 गुना बड़े जुमले की मार है। उन्होंने तंज कसते हुये कहा बुनियाद दिखती नही है लेकिन उसे देखना चाहिये। ये तो सबका विश्वास के नारे के साथ विश्वासघात है।

श्री यादव ने ट्वीटकर कहा “ पहले 15 लाख का झूठा वादा और अब 20 लाख करोड़ का दावा। अबकी बार लगभग 133 करोड़ लोगों को 133 गुना बड़े जुमले की मार। ऐ बाबू कोई भला कैसे करे एतबार। अब लोग ये नहीं पूछ रहे हैं कि 20 लाख करोड़ में कितने ज़ीरो होते हैं बल्कि ये पूछ रहे हैं उसमें कितनी गोल-गोल गोली होती हैं। ये सच है कि बुनियाद कभी दिखती नहीं पर ये नहीं कि उसे देखना भी नहीं चाहिए। जिन ग़रीबों के भरोसे की नींव पर आज सत्ता का इतना बड़ा महल खड़ा हुआ है, ऊँचाईयों पर पहुँचने के बाद, संकट के समय में भी उन ग़रीबों की अनदेखी करना अमानवीय है.।”
ये “सबका विश्वास” के नारे के साथ विश्वासघात है।”