Breaking News

देश के इन राज्यों में कोरोना संक्रमितों के इतने प्रतिशत मामले

नयी दिल्ली ,महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली तथा कर्नाटक में कोरोना वायरस (कोविड-19) से अब तक  6,28,718 लोग संक्रमित हुए हैं, जो देशभर में इस जानलेवा महामारी की चपेट में आई कुल आबादी का 60.53 प्रतिशत है।

महाराष्ट्र में कोविड-19 से अब तक 2,92,589 लोग संक्रमित हुए हैं, वहीं तमिलनाडु में 1,60,907 लोग इसकी चपेट में आए हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब तक 1,20,107 लोग इससे प्रभावित हुए हैं। वहीं कर्नाटक में कोविड-19 से अब तक 55,115 लोग संक्रमित हुए हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी किये गये आंकड़ों के मुताबिक देशभर में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 34,884 नये मामले सामने आये हैं जिससे संक्रमितों की संख्या 10,38,716 हाे गयी है। वहीं इस दौरान 671 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 26,751 हो गई है।

संक्रमण के तेजी से बढ़ रहे मामलों के बीच राहत की बात यह है कि इससे स्वस्थ होने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। देश में अब तक कुल 6,53,751 लोग रोगमुक्त हो चुके हैं। वहीं इस समय देश में कोरोना के 3,58,692 सक्रिय मामले हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना से संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:

राज्य…………………….सक्रिय …..ठीक हुए….मौत……संक्रमित

अंडमान-निकोबार—– 52—— 142—– 0——- 194

आंध्र प्रदेश———— 19814— 20298— 534— 40646

अरुणाचल प्रदेश——- 431——175—— 3—- -609

असम—————– 6490—- 14105—- 51— 20646

बिहार—————– 8767—– 14621— 201—23589

चंडीगढ़————— 169——- 480—– 11—- 660

छत्तीसगढ़————- 1429—— 3512—- 23—- 4964

दादर-नगर हवेली

दमन और दीव——— 182——- 401—— 2 ——585

दिल्ली—————– 17235—– 99301— 3571— 120107

गोवा——————- 1337—– 1946—— 21—— 3304

गुजरात—————– 11351—- 32973—- 2106— 46430

हरियाणा—————- 5752—– 18718—– 327—- 24797

हिमाचल प्रदेश———- 382——–1024—— 11—– 1417

जम्मू- कश्मीर———– 5968—— 6558—– 231—- 12757

झारखंड—————- 2305——- 2570—- 46—— 4921

कर्नाटक—————- 33211—— 20757— 1147— 55115

केरल—————— 6033——– 4995—– 38—- 11066

लद्दाख—————– 177———- 973——- 1—–1151

मध्य प्रदेश————- 5870——— 14514—- 697— 21081

महाराष्ट्र————— 120780——- 160357— 11452– 292589

मणिपुर —————637———– 1163 ——-0—— 1800

मेघालय————– 335———— 66———- 2—— 403

मिजोरम————- 122———— 160——— 0 ——-282

नागालैंड————- 551———— 405——— 0——– 956

ओडिशा————- 4697———– 11330—— 83—— 16110

पुड्डुचेरी———— 793———— 1014——– 25——- 1832

पंजाब————— 2830———— 6373——- 239—— 9442

राजस्थान————- 6617———– 20626—— 546—— 27789

सिक्किम————- 176————- 90———- 0 ———266

तमिलनाडु———— 47785 ———-110807—– 2315 —-160907

तेलंगाना————— 13388———- 28705—— 403—– 42496

त्रिपुरा —————–679————- 1684——– 3——– 2366

उत्तराखंड———— 1030————- 3021——– 51—— 4102

उत्तर प्रदेश———– 16445———— 27634 ——1084—- 45163

पश्चिम बंगाल———- 14709———— 22253—— 1049—- 38011

राज्यों को पुनः सौंपे

गये मामले————- 163—————0————-0——– 163

कुल——————–358692——— 653751—— 26273—1038716