Breaking News

देश के इन राज्यों में घटे कोरोना के मामले

नयी दिल्ली, देश में आठ राज्यों को छोड़ कर शेष सभी केंद्र शासित प्रदेशों और राज्यों में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या में कमी दर्ज की गई हैं।

देश में कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान 6320 और कर्नाटक में 5787 सक्रिय मामले घटे है जबकि हरियाणा,लद्दाख,मणिपुर, मिजोरम, राजस्थान, सिक्किम और तेलंगाना तथा त्रिपुरा में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना को मात देने वालों की दर बढ़कर 91.96 प्रतिशत हो गयी है, जबकि मृत्यु दर घटकर 1.48 प्रतिशत तथा सक्रिय मामलों की दर 6.54 प्रतिशत हो गयी है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में कोरोना के 38,310 नये मामले सामने आये। यह लगातार नौवां दिन है, जब कोविड-19 के 50 हजार के कम मामले सामने आये हैं। इस अवधि में 58,323 संक्रमित स्वस्थ हुए है और 490 लोगों की मृत्यु हुई है। देश में अब तक 82.67 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं, जिनमें से करीब 76.03 लाख लोग स्वस्थ हो चुके हैं तथा 1,23,097 लाख लोगों की मृत्यु हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज जारी आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:

राज्य……………सक्रिय……..स्वस्थ……मौत

अंडमान निकोबार..160……4132…….60

आंध्र प्रदेश…….22538….798625…6719

अरुणाचल प्रदेश..1722…..13238……38

असम ………..8481……197569…932

बिहार ………..6594…….209582…1101

चंडीगढ़ ………593……..13708…..227

छत्तीसगढ़ …..21914…..166391…2208

दादरा नगर हवेली

और दमन दीव…34……….3221……..2

दिल्ली……….33308…..356459…6604

गोवा ………..2215……41123……616

गुजरात………12678….158114….3725

हरियाणा ……12919…..155717….1810

हिमाचल प्रदेश..2958…..19304…….336

जम्मू-कश्मीर…6080…..88140……1490

झारखंड ……..5119…..96485……886

कर्नाटक ……44824….773595….11221

केरल ………86792….355943…..1533

लद्दाख ……..610……..5671………..76

मध्यप्रदेश…..8298…..161454……2965

महाराष्ट्र……119352…1524304…44128

मणिपुर……..3568……..15343……180

मेघालय ……1009………8579……..90

मिजोरम……..444……….2347………1

नागालैंड…….1365……..7689…….42

ओडिशा …..12783…..279091…1340

पुड्डचेरी……..2756……31827…..595

पंजाब……….4183…..125961…4227

राजस्थान …..15889…182680…1926

सिक्किम…….239…….3655………73

तमिलनाडु ….19504…698820…11183

तेलंगाना……..17742….223413..1351

त्रिपुरा………..1321…….29318….350

उत्तराखंड……3802……..58050…1029

उत्तरप्रदेश…..23035…..455498…7076

पं बंगाल …..36576…..338075…6957

कुल ……541405…7603121…123097