Breaking News

पति का शव लेकर लौटी पत्नी,हत्या की आशंका

संभल, उत्तर प्रदेश में संभल के वनियाठेर क्षेत्र में मायके से लौटी विवाहिता पति का शव ससुराल में छोड़ कर वापस चली गयी। शव पर चोटों के निशान देखकर परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि मऊ अस्सू गांव निवासी कासिम(28) बीती शुक्रवार को पत्नी शमां के साथ अपनी ससुराल थाना हयातनगर के अन्तर्गत के गांव सिंकंदपुर गया था।

रविवार को शमां अपने मायके वालों के साथ पति का शव लेकर अपनी ससुराल मऊ अस्सू आई और शव को रखकर तुरन्त वापस लौट गई। परिजनो ने कासिम के सिर में चोटों के निशान देखे तो सूचना देकर पुलिस को बुला लिया और कासिम की हत्या किये जाने की आशंका व्यक्त की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।