Breaking News

बेनीपुर से जदयू के विनय कुमार चौधरी इतने वोट से जीते

दरभंगा जिले की बेनीपुर विधानसभा सीट से जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के विनय कुमार चौधरी ने कांग्रेस के मिथिलेश कुमार चौधरी को 6793 मतों के अंतर से पराजित कर दिया। जदयू ने इस सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा है।

जदयू के विनय कुमार चौधरी को 61322 मत मिले हैं वहीं कांग्रेस के मिथिलेश कुमार चौधरी ने 54529 वोट हासिल किए। इस सीट पर लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के कमल राम विनोद झा 17585 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे। यहां के 4620 मतादाताओं ने नोटा को वोट किया है। वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में बेनीपुर से जदयू के सुनील चौधरी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 26443 मतों के अंतर से शिकस्त दी थी।