Breaking News

नये मंत्रियों के विभागों का हुआ बंटवारा, बदल दिये गये कुछ के विभाग

बेंगलुरु, कर्नाटक में शपथ ग्रहण समारोह के एक सप्ताह बाद नये मंत्रियों के विभागों का आवंटन कर दिया गया तथा कुछ मंत्रियों के विभाग बदल दिये गये।

राज्यपाल वजुभाई वाला ने मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा की सलाह पर मंत्रियों के विभागों के आवंटन और पुन: आवंटन की सूची पर सहमति प्रदान कर दी।

मंत्रियों एवं उनके विभागों का विवरण इस प्रकार है:

बीएस येदियुरप्पा: मुख्यमंत्री 1. कार्मिक और प्रशासनिक सुधार विभाग, 2. कैबिनेट मामले 3. वित्त विभाग 4. बैंगलोर विकास 5. ऊर्जा विभाग 6. गृह विभाग से खुफिया 7. योजना, कार्यक्रम निगरानी सांख्यिकी विभाग 8. अवसंरचना विकास विभाग और सभी असंबद्ध विभाग।

उमेश विश्वनाथ कट्टी: 1. खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग,अंगारा: मत्स्य विभाग और बंदरगाह और अंतर्देशीय परिवहन विभाग,बसवराज बोम्मई: खुफिया कानून छोड़कर गृह विभाग, संसदीय कार्य और विधान विभाग।

मधुस्वामी: चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग, कन्नड़ और संस्कृति विभाग,चंद्रकांता चन्नप्पा गौड़ा

पाटिल : लघु उद्योग और वाणिज्य विभाग, सूचना और जनसंपर्क विभाग,अरविंद लिंबावली: वन विभाग,

मुरुगेश रुद्रप्पा निरानी: खान और भूविज्ञान विभाग

एन नागराजा : आबकारी विभाग

कोटा श्रीनिवास पूजारी : राजस्व विभाग से मुजराई विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग

डॉ के सुधाकर: स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग (चिकित्सा शिक्षा को छोड़कर)

आनंद सिंह: पर्यटन विभाग, पर्यावरण और पारिस्थितिकी विभाग।

सी पी योगेश्वर: जल संसाधन विभाग से लघु सिंचाई विभाग।

प्रभु चौहान: पशुपालन विभाग

अरबाइल हेब्बर शिवराम: श्रम विभाग

आर शंकर: नगरपालिका प्रशासन, सेरीकल्चर

के गोपालैया: बागवानी, गन्ना विकास और उद्योग और वाणिज्य निदेशालय

के सी नारायण गौड़ा: युवा सशक्तीकरण, खेल, हज और वक्फ।