Breaking News

शादी के बंधन में बंध गए वरुण धवन और नताशा , जल्द देंगे ग्रैंड रिसेप्शन

मुंबई, बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और उनकी फैशन डिजाइनर गर्लफ्रेंड नताशा दलाल 24 जनवरी को शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की शादी में करीबी दोस्त और परिवार शामिल हुआ। शादी का वेन्यू अलीबाग के द मैंशन हाउस रिजॉर्ट में रखा गया था। शादी को बहुत प्राइवेट रखा गया था।

दोनों की शादी पूरी रस्मों रिवाज के साथ हुई। शादी होते ही वरुण धवन ने रिजॉर्ट के बाहर खड़ी मीडिया के लिए शादी के लड्डू भेजे। वरुण धवन जल्द ही अपनी दुल्हनिया के साथ फैंस को पहली झलक जरूर दिखाएंगे।

सूत्रों की मानें तो वरुण धवन अपनी शादी का आलीशान रिसेप्शन 2 फरवरी को देने वाले हैं। इसमें बॉलीवुड सितारों के आने की उम्मीद की जा रही है।