खेसारी लाल यादव का गाना जोड़ी बना दी मजनू लैला के रिलीज

मुंबई, भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का गाना जोड़ी बना दी मजनू लैला के रिलीज हो गया है।

जोड़ी बना दी मजनू लैला के गाने के म्यूजिक वीडियो में खेसारीलाल यादव भगवान शिव के दरबार में पूजा करते नजर आ रहे हैं, जो मनोरम दृश्य है। इस गाने को सारेगामा हम भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इस गाने को लेकर खेसारीलाल यादव ने कहा कि यह गाना बेहद मजेदार है। सभी लोग इस गाने को देखे और सुने। आपको यह जरूर पसंद आएगा। गाना जोड़ी बना दी मजनू लैला के जितना भगवान की भक्ति को प्रदर्शित करने वाला है, उतना ही गाने में भावनात्मक टच है। गाने में संगीत भी सुरीले हैं। मुझे यह गाना करने में बेहद मजा आया। सावन की आज सोमवारी पर हमने इस गाने को रिलीज किया है। अब सावन का महीने अपने अंतिम पड़ाव में है। ऐसे में यह गाना इस साल के सावन में लोगों के लिए यादगार रहेगा। इसलिए आग्रह है कि अपने इस गाने को खूब बड़ा बनाएं।

गाना जोड़ी बना दी मजनू लैला के को खेसारीलाल यादव ने शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया है। गाने के म्यूजिक वीडियो में खेसारीलाल यादव के साथ निशा पांडेय नजर आ रही हैं। गीतकार भागीरथ पाठक हैं। संगीतकार आर्या शर्मा हैं। वीडियो डायरेक्टर नयन मौर्या हैं। डांस मास्टर असलम खान हैं।

Related Articles

Back to top button