Breaking News

फिल्मीं सितारों ने प्रशंसकों को दी दशहरा की बधाई

मुंबई, फिल्मी सितारो ने अपने प्रशंसकों को दशहरा की बधाई दी है। आज पूरे देश में दशहरा का त्योहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है।इस खास मौके पर फिल्मी सितारों ने अपने फैंस को सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दी हैं

अक्षय कुमार ने एक्स अकाउंट पर एक मोशन वीडियो पोस्ट कर फैंस को दशहरा के त्योहार की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है, आप सभी को दशहरे की ढ़ेर सारी शुभकामनाएँ! सच्चाई की जीत का यह पर्व आपको नई प्रेरणा दे।करीना कपूर खान,ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कैप्शन में लिखा, अच्छाई हमेशा एक रास्ता ढूंढती है। हैप्पी दशहरा। कार्तिक आर्यन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, हैप्पी दशहरा।

कंगना रनौत ने एक्स अकाउंट पर लिखा, बुराई पर अच्छाई, अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की जीत के महापर्व विजयादशमी की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

सनी देओल ने एक्स अकाउंट पर फैंस को दशहरा और विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया है. इसके साथ ही उन्होंने लिखा, सभी को विजयादशमी और दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं, हैदराबाद में त्योहार मनाऊंगा हैप्पी दशहरा।

प्रियंका चोपड़ा जोनास ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कैप्शन लिखा,जब आप उस चीज का सामना करते हैं जिससे आप डरते हैं, तभी आप उस जीवन का निर्माण करना शुरू करते हैं जिसे आप हमेशा से चाहते थे। हैप्पी दशहरा।

काजोल ने अपने फैंस को मजेदार अंदाज में दशहरा विश किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना क्लिप शेयर किया है, जिसमें वह फैंस को दशहरा विश करती दिख रही हैं. काजोल ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ‘सभी को दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं! आउटटेक शामिल है।

शाहिद कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, आप खुद से ही सबसे बड़ा युद्ध लड़ते हैं। जब आप इससे जीत जाएंगें, सब कुछ जीत जाएंगे।परिणीति चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर लिखा,’आप सभी को दशहरा की शुभकामनाएं। ये त्योहार आपके जीवन में खुशियां और शांति लाए। ये दिन हम सभी के जीवन को रोशन कर जाए’। तनीषा मुखर्जी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, ‘आप सभी को भगवान राम की जीत पर खुशियों और समृद्धि की बधाई’।

चिरंजीवी ने अपने ऑफिशियल एक्स पर लिखा है, ‘सभी को दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं. यह विजय दशा क्रूरता पर वीरता, राक्षसी पर देवत्व, अमानवीयता पर मानवता, स्वार्थ पर अच्छाई, बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. मुझे उम्मीद है कि उस दिव्य विजय की भावना बाधाओं को दूर करेगी और हमारे जीवन को प्यार, स्नेह और खुशी से भर देगी. हैप्पी दशहरा’.

जूनियर एनटीआर ने एक्स पर लिखा है, ‘आपको और आपके परिवार के सदस्यों को दशहरा की शुभकामनाएं।