शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी

मुंबई, आईटी और बैंकिंग सेक्टर में लिवाली के दम पर घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गई।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 288.08 अंक की तेजी के साथ 83,670.79 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले 386.09 अंक (0.46 प्रतिशत) ऊपर 83,768.80 अंक पर पहुंच गया था।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 सूचकांक 30.45 अंक की बढ़त के साथ 25,696.05 अंक पर खुला। यह भी 91.55 अंक यानी 0.36 फीसदी की बढ़त के साथ 25,757.15 अंक पर रहा।

आईटी और बैंकिंग के अलावा रियलटी, एफएमसीजी, ऑटो और तेल एवं गैस सेक्टरों में भी लिवाली ज्यादा देखी गयी। वहीं, स्वास्थ्य, फार्मा, धातु और मीडिया सेक्टरों के शेयरों में बिकवाली का जोर रहा।

सेंसेक्स की कंपनियों में इंफोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारतीय स्टेट बैंक और एलएंडटी के शेयर ऊपर चल रहे थे जबकि एयरटेल, इटरनल और आईसीआईसीआई बैंक में गिरावट थी।

Related Articles

Back to top button