फतेहपुर मेंं मुसलमानो ने अखिलेश यादव पर लगाया जातिवाद का आरोप

फतेहपुर, फतेहपुर जिले में चाय पर शुरू हुई सियासत अब पुतला दहन तक पहुंच चुकी है जहां एक ओर पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह और सपा मुखिया अखिलेश यादव एक दूसरे पर ट्वीट वार कर रहे हैं तो वही मुस्लिम समुदाय सपा मुखिया पर जातिवाद का आरोप लगाकर आज उनका पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया है।

जानकारी के अनुसार दो माह पहले सपा मुखिया ने एक चाय दुकान पर चाय पी उसके बाद या दुकान अचानक चर्चा में आ गई। इस भी दुकानदार ने उत्पीड़न का भी आरोप लगाया और तीन दिन पहले फूड सेफ्टी डिपार्मेंट के लोगों ने दुकान पर छापेमारी कर उसे सीज कर दिया जिस पर अखिलेश यादव ने दुकानदार को सब मुख्यालय बुलाकर उसे न केवल बर्तन भेंट किया बल्कि एक पीठ भी थपथपाई।

इसके बाद मुस्लिम समुदाय ने अखिलेश यादव पर जातिवाद का आरोप लगाया और आज पुतला देकर विरोध दर्ज कराया। मुसलमानों का कहना था कि अखिलेश यादव केवल अपनी बिरादरी को देख रहे हैं और अल्पसंख्यकों का भला नहीं कर रहे हैं जिससे उन्हें आक्रोश है और आने वाले समय में इसका खामी आज उन्हें भुगतना पड़ सकता है।

Related Articles

Back to top button