अखिलेश यादव का लखनऊ मेयर पर तीखा हमला, बयान को बताया निंदनीय

लखनऊ, समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखनऊ की मेयर सुषमा खरकवाल पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने एक बयान जारी कर आरोप लगाया कि राजनीतिक कारणों से उनकी दिवंगत माता का नाम लेकर अपमानजनक टिप्पणी की गई, जो पूरी तरह अनुचित और निंदनीय है।

अखिलेश यादव ने अपने संदेश में कहा कि एक महिला होकर दूसरी महिला का इस तरह अपमान करना समाजिक और नैतिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने मेयर से आग्रह किया कि वे अपने बयान पर पुनर्विचार करें और परिवार तथा समाज के बुजुर्गों से भी इस तरह की भाषा की स्वीकार्यता पर राय लें। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय समाज में किसी की माँ का अपमान कभी स्वीकार्य नहीं होता। इस प्रकार की टिप्पणियाँ न केवल व्यक्तिगत मर्यादा को ठेस पहुंचाती हैं, बल्कि सार्वजनिक जीवन के स्तर को भी गिराती हैं।

सपा प्रमुख ने यह भी कहा कि इस तरह के बयान से राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचता है और समर्थकों में भी असहजता पैदा होती है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें किसी प्रकार की माफी की अपेक्षा नहीं है, बल्कि आत्ममंथन ही पर्याप्त है।
इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है और इसे लेकर पक्ष-विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

Related Articles

Back to top button