मै जब बोलूंगा तो मोदी जी बैठ नही पाएगें, इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला है -राहुल गांधी

rahul-660_091212081737नई दिल्ली, नोटबंदी के आज 31वें दिन भी संसद में दोनों सदनों में नोटबंदी पर भारी हंगामा हुआ है। हंगामे के बाद लोकसभा और राज्यसभा को १४ दिसम्बर तक के लिये स्थगित कर दिया गया है।

संसद नहीं चलने से नाराज ने कहा- मैं नोटबंदी पर संसद में बोलना चाहता हूं लेकिन बोलने नहीं दिया जा रहा, सरकार चर्चा से घबरा रही है । प्रधानमंत्री पूरे देश में भाषण दे रहे हैं मगर लोकसभा में आने से डरते हैं। आखिर इतनी घबराहट क्यों है? राहुल गांधी ने सदन से बाहर कहा, ”नोटबंदी हिंदुस्तान के इतिहास का सबसे बड़ा स्कैम है। मुझे बोलने नहीं दिया जा रहा है। मैं पूरी बात रखूंगा कि कैसे और किसे फायदा पहुंचाने के लिए ऐसा किया गया। बोलूंगा तो मोदीजी बैठ नहीं पाएंगे वहां।”

राहुल गांधी ने कहा कि सरकार बहस से भाग रही है। अगर वो मुझे बोलने दें तो आप देखेंग कि किस तरह भूकंप आ जाएगा। हम एक महीने से नोटबंदी पर चर्चा करने की कोशिश कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि सब दूध का दूध और पानी का पानी हो जाए.
राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर बड़ा आरोप लगाया और कहा कि ये हिंदुस्तान के इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला है। मैं लोकसभा में बोलना चाहता हूं, वहां सब बताऊंगा. मोदी जी वहां बैठ नहीं पाएंगे।

Related Articles

Back to top button