Breaking News

चुनाव में लड़ाई, काम करने वालों और गाल बजाने वालों के बीच है-अखिलेश यादव

akhilesh-cm-1463656958जालौन- महोबा,  समाजवादी पार्टी अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुंदेलखंड में महोबा जिले के कुलपहाड़ में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादियों के कथनी और करनी में अन्तर नही है उनका काम बोलता है । चुनाव में लड़ाई काम करने वालों और गाल बजाने वालों के बीच है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि  मोदी ने वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान कहा था कि अच्छे दिन आयेंगे। क्या लोगों को अपने ही पैसों को लेने के लिए लाइन में सारे दिन खडे रहना ही अच्छे दिन है। भाजपा सरकार अपने वादों पर खरी नहीं उतरी। गरीबो को 15 लाख रूपये देने के नाम पर बैंक खाते खुलवा लिये। सारा पैसा जमा करा लिया गया। गरीबों के खाते मे 15 लाख न सही बल्कि 15 हजार रूपये ही डलवा देते।
उन्होंने कहा कि बैंक की लाइन में लगे कई लोगो की जान चली गयी। मृतकों के परिजनों को प्रदेश सरकार ने दो लाख रूपये देकर आर्थिक मदद करने का काम किया गया। राज्य सरकार ने गरीब मजदूर, महिलाओं के लाभ के लिए 102,108 एम्बुलेंस तथा पुलिस की 100 डायल शुरू की है। फिर से सरकार बनने पर एक करोड लोगो को विधवा, विकलांग और वृद्धावस्था पेंशन एक हजार रूपये के हिसाब से दिलाई जायेगी। किसानों की दुर्घटना लाभ बीमा की राशि पांच लाख से बढाकर सात लाख रूपये कर दी जायेगी।

अखिलेश यादव ने कहा कि मजदूरों के लिए भी बीमा दुर्घटना लाभ शुरू किया जायेगा। गरीब महिलाओ को प्रेशर कुकर और प्राईमरी स्कूल के बच्चों को पौष्टिक आहार के रूप में दूधएफल और घी भी दिलाने की व्यवस्था की जायेगी। स्मार्टफोन देकर उसके माध्यम से सभी को सरकारी योजनाओं से जोडने का काम किया जायेगा। उन्होंने कहा कि पैसा कभी काला घन नहीं होता बल्कि लेन.देन काला सफेद होता है। आपसी सहयोग से ही कालेधन और भ्रष्टाचार पर नियंत्रण लगाया जा सकता है।  यादव ने कहा कि सपा सरकार 55 लाख महिलाओं को पेशन दे रही है। विधवाओं और विकलांगों काे भी पेंशन दे रही है। सरकार बनने पर सभी को एक.एक हजार रूपये पेंशन दी जायेगी तथा महिलाओं को बस में आधा किराया देना होगा। प्राइमरी स्कूल के बच्चो को ड्रेसए प्लेट और बैग दिये हैं। बच्चों को स्कूल में हर महीने में एक बार मिल्क पाउडर और एक लीटर देशी घी दिया जायेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *