यूपी मे भीषण सड़क दुर्घटना एक ही परिवार के चार सदस्यों की मृत्यु, एक की हालत गंभीर

सहारनपुर,

पुलिस अधीक्षक (देहात) विधा सागर मिश्र ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके रानीबाग निवासी भगतवती शर्मा अपनी पत्नी ,दो पुत्रों एवं पुत्रवधु के साथ सहानपुर शादी समारोह में शामिल होने आये थे। रविवार रात करीब 12 बजे शादी समारोह के बाद परिवार के पांचों सदस्य कार से दिल्ली वापस लौट रहे थे। नागंल इलाके में सुबरी भट्टे के पास तेज रफ्तार कार पापुलर की लकडी लदे ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई।
उन्होंने बताया कि हादसे में भगवती शर्मा (55) उनकी पत्नी ममता शर्मा (50) पुत्र गौरव शर्मा (28) उसकी पत्नी निधि शर्मा (24) की मृत्यु हो गई । हादसे में गंभीर रुप से घायल गौरव के भाई प्रतीक शर्मा को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उसकी हालत भी गंभीर है।

Related Articles

Back to top button