Breaking News

यूपी में हुआ खूनी संर्घष, एक मरा कई घायल

देवरिया, पुलिस ने बताया कि गांव के दो बांसफोर परिवार में रंजिश के चलते हुई मारपीट में एक महिला की मौत हो गई है।

उत्तर प्रदेश में देवरिया के भटनी क्षेत्र में शनिवार को दो पक्षों की मारपीट में चोट लगने से एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि क्षेत्र के हटवा गांव में आज सुबह दो पक्षों की मारपीट में एक महिला शांति देवी(60) की चोट लगने से गम्भीर रूप घायल हो गई। घायल महिला की उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई।

पुलिस ने बताया गांव के दो बांसफोर परिवार में रंजिश चल रही थी। मृतका का लड़का सुबह शौच से वापस आ रहा था कि उसके साथ मारपीट की गई। इसी मारपीट के प्रतिशोध दुबारा हुई मारपीट में शांति देवी को लाठी डंडे से चोट आ गई थी।

पुलिस ने बताया कि मृतका के लड़के की तहरीर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच कर रही है।