Breaking News

अखिलेश यादव का बड़ा बयान , दमन के कारण किसानों में असंतोष

लखनऊ,समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार के दमन के कारण किसानों में असंतोष व्याप्त है। ट्रांस गंगा प्रोजेक्ट के लिए भाजपा सरकार हठधर्मी रवैया अपनाए हुए है और किसानों की दिक्कतों के समाधान की जगह उन पर लाठियां भांज रही है। जिला प्रशासन थोथी बयानबाजी कर रहा है और किसानों को धमका कर शांति कायम करना चाहता है। स्थिति न सम्भलने से कानून व्यवस्था बिगड़ रही है। अन्नदाता का ऐसा अपमान अक्षम्य है।

अब सरकारी कर्मचारियों को भी मुफ्त मिलेगा रसोई गैस कनेक्शन

प्रदूषण पर बच्चे ने लिखा ऐसा निबंध,सुनकर रह जाएंगे हैरान…

समाजवादी सरकार जहां किसानों की सहमति से जमीन का अधिग्रहण करने में सफल रही थी वहीं भाजपा सरकार बिना उनको पर्याप्त मुआवजा दिए उन्हें बेघर और बेरोजगार बनाने पर तुली है। अगर उन्नाव के किसानों को उचित मुआवजा देने में भाजपा सरकार असमर्थ है तो उसे विकास का झूठा प्रपंच रचने की जरूरत नहीं। कोई भी ऐसा विकास जिसमें किसानों को दुःखदर्द पहुंचता है भाजपा का यह रवैया कभी नैतिक नहीं हो सकता है।

पहली बार गुलाबी गेंद से खेलेगी भारतीय टीम, विराट कोहली ने दी ये खास प्रतिक्रिया

केंद्री सरकार के कर्मचारियों को मिल सकता है ये बड़ा तोहफा…..

भाजपा सरकार किसानों के हितों के साथ संवेदनशून्य बर्ताव कर रही है। किसानों को गन्ने का मूल्य नहीं मिल रहा, खड़ी फसल आवारा पशु खा रहे हैं। अन्नदाताओं की आत्महत्याएं बढ़ती जा रही है। धान खरीद केंद्रों में लटके तालों ने किसान की खुशहाली के दरवाजे बंद कर रखे हैं। सरकारी गोदामों से बेचे गए धान के संकर बीजों का खराब निकलना भाजपा सरकार का बड़ा भ्रष्टाचार है।

इस राज्य मे मनाया गया रसगुल्ला दिवस, विविध प्रकार के रसगुल्ले किये गये प्रदर्शित

यूपी में योगी सरकार इन जानवरों की नसबंदी काे लेकर चलाएगी बड़ा अभियान

ऐसा लगता है जैसे भाजपा सरकार के नेतृत्व ने झूठ और कुप्रचार का ठेका ले लिया है। समाजवादी सरकार में गन्ना किसानों के लिए समर्थन मूल्य 40 रू0 बढ़ाया था उसके बाद किसानों को कुछ नहीं मिला। उनका बकाया भी अदा नहीं हुआ। समाजवादी सरकार में ही सठियांव, पुवांया और मोइदीनपुर में चीनी मिलें चालू हुई थी। भाजपा की विकासकार्यों में रूचि नहीं, वह सिर्फ भ्रम फैला रही है।

मुलायम सिंह यादव के परिवार मे हुआ बड़ा हादसा, डॉक्टरो की टीम जुटी

योगी सरकार ने इन प्रस्तावों पर लगाई मुहर,इनको होगा फायदा

अरे ये क्या हो गया दीपिका पादुकोण को…..

उत्तर प्रदेश में मौसम को लेकर, मौसम विभाग की बड़ी भविष्यवाणी

देश को सबसे बड़ा फैसला,जाने अयोध्या केस पर ये बड़ी बातें