Breaking News

अरविंद केजरीवाल का दावा, मतदाता सूचियों मे हुयी ये बड़ी गड़बड़ी, दिये सबूत

नयी दिल्ली, आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने मतदाता सूचियों मे बड़ी गड़बड़ी किये जाने का दावा किया है। अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि देश भर में अभूतपूर्व स्तर पर मतदाता सूचियों से भाजपा विरोधी वोट काट दिए गए हैं। साथ ही, उन्होंने चुनाव आयोग से मतदान की निष्पक्षता पर सवाल भी किए हैं।

अपने बच्चों के लिए करें मात्र 206 रुपए का निवेश,बदले में मिलेंगे इतने लाख रुपए

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग भाजपा की सेवा कर रहा है।केजरीवाल ने सिलसिलेवार ट्वीट कर उन लोगों को टैग किया, जिन्होंने दावा किया है कि उनके या उनके रिश्तेदारों के नाम मतदाता सूची से काट दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘चुनाव आयोग क्या हो रहा है? क्या ये चुनाव निष्पक्ष हैं?’’

समुद्र किनारे सेल्फी क्लिक करने वालों को मिलेगी मौत की सजा…

आप प्रमुख ने ट्वीट किया, ‘‘समूचे भारत में भाजपा विरोधी वोट (मतदाता सूचियों से) काट दिए गए हैं। देश भर से यह रिपोर्ट आ रही है कि अभूतपूर्व स्तर पर वोट (मतदाताओं के नाम) काट दिए गए हैं। आखिर क्यों दोषपूर्ण ईवीएम से हमेशा ही भाजपा को वोट मिलते देखा जाता है? ’’

दुनिया ने देखी ब्लैक होल की पहली वास्तविक तस्वीर,देखिए अब क्या होगा..?

केजरीवाल ने ऐसे कई लोगों के नाम एवं प्रोफाइल रीट्वीट किए, जिन्होंने अपने नाम मतदाता सूची से काटे जाने के दावे किए हैं। बिजनेस वूमन किरन मजूमदार शॉ ने एक ट्वीट में दावा किया कि उनकी मां का नाम काट दिया गया है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मेरी मां का नाम इस बहाने काट दिया गया है कि वह अपने पते पर नहीं रह रही हैं। वह कितनी परेशान हैं, मैं आपको नहीं बता सकती क्योंकि वह इसी पते पर 19 साल से रह रही हैं।’’

लोकसभा चुनाव के बारे मे, यह जानकर आप रह जायेंगे हैरान

केजरीवाल ने बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गट्टा का स्टेट्स भी रीट्वीट किया जहां उनहोंने एक मतदाता का प्रोफाइल साझा किया है जिसने अपना नाम काटे जाने का दावा किया है। इस पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए केजरीवाल ने कहा कि यह बिल्कुल ही स्तब्ध करने वाला है और यह समूचे देश में हुआ है।

बिना खाता खुलवाएं इस बैंक से ले सकते ATM कार्ड,जानें पूरा प्रोसेस..

गौरतलब है कि इससे पहले केजरीवाल सहित आप के अन्य नेताओं ने दिल्ली में मतदाता सूची से 30 लाख वोटरों के नाम काटे जाने को अवैध करार दिया था। लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के तहत बृहस्पतिवार सुबह 18 राज्यों और दो केंद्र शासित क्षेत्रों में 91 सीटों पर मतदान शुरू हुआ।

अब आपकी वीडियो ऑडियो में बदल जाएगी, वॉट्सऐप के इस फीचर्स से….

महिला की आंख के अंदर मधुमक्खियों ने बनाया घर, डॉक्टर भी देखकर हुए हैरान

पैन कार्ड को आधार से लिंक करने की तारीख इन लोगों के लिए नहीं बढ़ी…

घर पर रात में सोई ये लड़की सुबह बन गई मां,अगले ही दिन हो गया बच्चा…

इस तारीख के बाद नहीं चलेगा फेसबुक….

दुनिया पर मंडरा रहा है यह जानलेवा खतरा,भारत सहित दुनिया के कई देश हैं परेशान

ये है दुनिया का सबसे महंगा बर्गर, कीमत जानकर चौक जाएंगे आप….