Breaking News

विधान सभा चुनाव से पूर्व समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री का निधन

लखनऊ, यूपी मे विधान सभा चुनाव से पूर्व  समाजवादी पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री का निधन हो गया है।

सपा नेता और पूर्व मंत्री डॉ के पी यादव का आज लखनऊ के मेदांता हास्पिटल में निधन हो गया है।  उनके निधन की खबर से जौनपुर जनपद में शोक की लहर दौड़ गई है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होने ट्वीट कर कहा कि- जौनपुर से समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री डॉक्टर के पी यादव जी का निधन, अत्यंत दुखद! शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना। भावभीनी श्रद्धांजलि!

गो-सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष रहे डा0  के. पी. यादव को जनवरी 2014 में पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में सपा से निकाल दिया गया था। बताया जाता है कि समाजवादी पार्टी ने यादव को जौनपुर लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था लेकिन बाद में उनके बदले पारसनाथ यादव को टिकट दे दिया गया। के. पी. यादव पर समाजवादी पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ काम करने के आरोप लगने के बाद उन्हें कारण बताओ नोटिस दिया गया था, जिसका जवाब नहीं देने पर उन्हें समाजवादी पार्टी से निकाल दिया गया था। बाद मे नवंबर 2014 मे उनकी दोबारा समाजवादी पार्टी मे वापसी हो गई थी।