Breaking News

भाजपा सरकार ने किसानों को आत्महत्या करने पर मजबूर कर दिया: नरेश उत्तम पटेल

लखनऊ, समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा है कि भाजपा सरकार ने किसानों को आत्महत्या करने पर मजबूर कर दिया है। खेती-किसानी करना जोखिम बन गया है।  नरेश उत्तम पटेल के नेतृत्व में चल रहे किसान, नौजवान-पटेल यात्रा के तहत आज सुल्तानपुर के कादीपुर, लम्भुआ और जयसिंहपुर में जनसभाओं का आयोजन हुआ।

यात्रा के दौरान आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए श्री नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों को आत्महत्या करने पर मजबूर कर दिया है। खेती-किसानी करना जोखिम बन गया है। खाद-बीज के महंगे दाम और समय पर अनुपलब्धता से किसानों की कमर टूट गयी है। बीजेपी सरकार ने अन्नदाता का अपमान किया है। नौजवानों का भविष्य असुरक्षित है। रोजगार देने में भाजपा सरकार विफल है। सरकार का चरित्र छात्र-नौजवान विरोधी है।

उत्तर प्रदेश की खुशहाली का रास्ता समाजवादी सरकार में ही सम्भव है। 2022 में श्री अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिये उत्तर प्रदेश का किसान-नौजवान पूरी निष्ठा से जनमत तैयार कर रहा है।

इस अवसर पर सर्वश्री राम प्रसाद चौधरी, नरेन्द्र वर्मा, विकास यादव, डाॅ0 आशुतोष वर्मा, नागेन्द्र पटेल, संदीप पटेल, अरुण वर्मा, जितेन्द्र वर्मा, अशोक यादव, मानसिंह वर्मा, रामचन्द्र चौधरी, भगेलू राम, राम पारस रजक, लाल बहादुर पासी, जिलाध्यक्ष पृथ्वी पाल यादव, सलाहुद्दीन, परमात्मा यादव, माता प्रसाद पाण्डेय, सतपाल यादव, हरिकेश, विवेक मिश्रा, अफजल अंसारी, सीताराम यादव, अलीम राईन, हाजी अब्दुल रशीद खान, राम बहाल, भैयाराम मौर्या, ओम प्रकाश सिंह, बलराम राजभर, श्रीमती अंकिता वर्मा सहित अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे।