Breaking News

रायबरेली में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप

रायबरेली, उत्तर प्रदेश में रायबरेली के लालगंज क्षेत्र में शाहपुर लोन नदी के पास संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि लालगंज क्षेत्र के नरसिंहपुर निवासी राकेश सिंह के पुत्र शैलेश(22) का शव सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में लोन नदी के पास एक पेड़ से लटकता मिला।

उन्होंने बताया कि मृतक युवक एक सप्ताह पहले दिल्ली से घर वापस आया था। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मृत्यु के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद चल पायेगा।