Breaking News

खेलकूद

स्टार पहलवान बजरंग पूनिया रैंकिंग सीरीज प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचे

रोम,  भारत के स्टार पहलवान बजरंग पूनिया ने शनिवार को यहां रैंकिंग सीरीज प्रतियोगिता के 65 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग के फाइनल में पहुंचकर कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया। बजरंग को पहले दौर में अमेरिका के जैन एलेन रदरफोर्ड के खिलाफ पसीना बहाना पड़ा, हालांकि वह 5-4 से …

Read More »

पांच बार के विश्व चैम्पियन विश्वनाथ आनंद क्या इस बार भी होंगे टाप पर ?

विज्क आन जी (नीदरलैंड) ,  पांच बार के विश्व चैम्पियन विश्वनाथ आनंद ने टाटा स्टील मास्टर्स में आज छठे दौर में नीदरलैंड के जोर्डन वान फोरीस्ट से ड्रा खेला। काले मोहरों से खेलते हुए आनंद से सफेद मोहरों से खेल रहे जोर्डन को 34 चाल के बाद ड्रा पर रोका। …

Read More »

देश का वास्तविक लक्ष्य ओलंपिक 2028 है-खेल मंत्री किरेन रिजिजू

पणजी,  खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने  कहा कि देश का वास्तविक लक्ष्य ओलंपिक 2028 है और भारत लास एंजिल्स खेलों में शीर्ष 10 में आने की कोशिश करेगा। उन्होंने आगामी तोक्यो ओलंपिक के बारे में कहा कि भारत को ‘मौजूदा प्रतिभाओं’ पर निर्भर रहना होगा लेकिन वास्तविक लक्ष्य लास एंजिल्स …

Read More »

भारतीय खेल प्राधिकरण के केंद्रों में यौन शोषण को लेकर, केंद्रीय खेल मंत्री ये बोले

नयी दिल्ली,  केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने कड़े शब्दों में कहा है कि भारतीय खेल प्राधिकरण ;साई के केंद्रों में यौन शोषण कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और खिलाड़ियों को सुरक्षित माहौल देना उनकी सर्वाेपरि प्राथमिकता है। रिजिजू ने एक बयान में कहा,  साई केंद्रों में यौन शोषण कतई …

Read More »

चाइनामैन गेंदबाज़ कुलदीप यादव की नयी उपलब्धि, विकेटों का शतक पूरा

राजकोट, चाइनामैन गेंदबाज़ कुलदीप यादव ने वनडे में विकेटों का शतक पूरा कर लिया है और यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह भारत के 22वें गेंदबाज़ बन गए हैं। कुलदीप के सीरीज शुरू होने से पहले 99 विकेट थे। वह मुंबई में पहले वनडे में कोई विकेट हासिल नहीं कर …

Read More »

पुरूष खिलाड़ियों को मिल रहे करोड़ो, पर महिला खिलाड़ियों को बस इतना…?

नयी दिल्ली, बीसीसीआई के 2019-20 के वार्षिक खिलाड़ी अनुबंध में पुरूष खिलाड़ियों को जहां करोड़ो रूपये मिल रहे हैं वहीं महिला खिलाड़ियों को लाखों रूपये से संतोष करना पड़ेगा। महिला वर्ग में 22 खिलाड़ियों को ग्रेड मिलेगा और उनके ग्रेड की कुल राशि भी भारतीय कप्तान विराट कोहली के ग्रेड …

Read More »

भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को लगा बड़ा झटका….

नयी दिल्ली, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड  ने दो बार के विश्व विजेता कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज़ महेंद्र सिंह धोनी को जारी अपने केंद्रीय अनुबंध से पूरी तरह बाहर कर दिया जिसके साथ ही उनके भविष्य को लेकर फिर से सवाल खड़ा हो गया है। बीसीसीआई ने भारतीय खिलाड़ियों के लिये …

Read More »

इस स्टार खिलाड़ी ने ली , अंतरराष्ट्रीय खेल से संन्यास लेने की घोषणा की

भारतीय महिला हॉकी टीम की डिफेंडर सुनीता लाकड़ा ने अपनी घुटने की चोट से परेशानी के चलते गुरूवार को अंतरराष्ट्रीय हॉकी से संन्यास की घोषणा कर दी। 2018 एशियाई खेलों की रजत विजेता टीम का हिस्सा रहीं सुनीता को घुटने की चोट से उबरने के लिये सर्जरी की ज़रूरत है। …

Read More »

मैरीकॉम की निखत पर जीत के बाद हुआ हंगामा

नयी दिल्ली,छह बार की विश्व चैंपियन एमसी मैरीकॉम ने बहुप्रतीक्षित ट्रॉयल में निखत जरीन को यहां इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में 9-1 के बड़े अंतर से हरा दिया और फरवरी में चीन में होने वाले मुक्केबाजी के पहले ओलम्पिक क्वालिफायर का टिकट हासिल कर लिया। ओलंपिक क्वालिफायर के लिये महिलाओं …

Read More »

डोप टेस्ट में फेल होने के चलते ये बॉक्सर एक साल के लिए निलंबित

नयी दिल्ली,  राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने पूर्व एशियाई रजत पदक विजेता मुक्केबाज सुमित सांगवान पर डोप परीक्षण में विफल होने के कारण एक वर्ष का प्रतिबंध लगा दिया है।नाडा के अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने  को ट्वीट कर कहा, “सुमित सांगवान द्वारा प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन के कारण उन …

Read More »