Breaking News

कांग्रेस ने लोकसभा चुनावके लिये घोषित किये उम्मीदवार, देखिये पूरी सूची

लखनऊ, कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिये  उम्मीदवार घोषित कर दियें हैं। यूपी मे कई दिग्गजों को लोकसभा चुनाव के लिये  मौका मिला है।

कांग्रेस  ने लोकसभा चुनाव के लिए 15 उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। इस सूची में उत्तर प्रदेश के 11 और गुजरात के 4 लोकसभा उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपने मौजूदा संसदीय क्षेत्र अमेठी से ही चुनावी मैदान में उतरेंगे जबकि यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी परंपरागत सीट रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी।

सूची के अनुसार, पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद फिर से यूपी की फर्रुखाबाद सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे। इसके अलावा जितिन प्रसाद धौरहरा से,  सहारनपुर से इमरान मसूद, उन्नाव से अनु टंडन, अकबरपुर से राजाराम पाल, जालौन से बृजलाल खबरी, कुशीनगर से आरपीएन सिंह, फैजाबाद से निर्मल खत्री को मौका दिया गया है।

यूपी के अलावा गुजरात की अहमदाबाद वेस्ट सीट से राजू परमार, आणंद से भरत सिंह सोलंकी, वडोदरा से प्रशांत पटेल और छोटा उदयपुर से रंजीत मोहनसिंह राठवा को टिकट मिला है।

यूपी में लोकसभा की 80 सीटों पर बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी ने बीजेपी से भिड़ने के लिए महागठबंधन बनाया है। 37 सीटों पर सपा और 38 सीटों पर बसपा चुनाव लड़ेंगी। महागठबंधन ने पहले ही अमेठी और रायबरेली की दो सीटें कांग्रेस के लिए छोड़ दी हैं। तीन सीटें राष्ट्रीय लोकदल को दी गई हैं। जबकि एक सीट पर रालोद का उम्मीदवार सपा के टिकट से लड़ेगा।