Breaking News

कांग्रेस इन सीटों पर नही उतारेगी प्रत्याशी, समाजवादी पार्टी को समर्थन ?

लखनऊ, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव  में कांग्रेस कुछ खास सीटों पर अपने प्रत्याशी नही उतारेगी। सूत्रों के अनुसार वह इन सभी सीटों पर  समाजवादी पार्टी को समर्थन  दे सकती है?

सूत्रों के अनुसार,  कांग्रेस ने फैसला किया है कि वह करहल और जसवंतनगर सीट पर अपना प्रत्याशी नहीं उतारेंगी। कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा क्षेत्र से महिला प्रत्याशी ज्ञानवती यादव को टिकट दिया था। लेकिन अब उसी सीट से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रत्याशी बनने के बाद कांग्रेस ने अपना मन बल दिया है। अखिलेश यादव के चुनाव लड़ने के निर्णय के बाद कांग्रेस ने तय किया है कि वो उनके खिलाफ कोई भी प्रत्याशी नहीं उतारेगी। इसलिये आज ज्ञानदेवी यादव को फोन करके कांग्रेस ने नामांकन करने से रोक दिया है।

इसके अलावा कांग्रेस इटावा जिले की जसवंतनगर सीट पर भी प्रत्याशी नहीं उतार रही है।यहां से समाजवादी पार्टी के सिंबल पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव चुनाव लड़ रहें हैं। जसवंतनगर सीट पर कांग्रेस ने किसी को भी प्रत्याशी घोषित नहीं किया था और कांग्रेस ने कहा है कि अब हम उस सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगे।

इसतरह, कांग्रेस करहल और जसंवतनगर दोनों ही सीटों पर  समाजवादी पार्टी को समर्थन देगी।