Breaking News

यादव महासभा की चिंतन बैठक 5 जून को, प्रदेश भर से जुटेंगे समाजसेवी

लखनऊ, यादव समाज की वर्तमान स्थिति और भावी रणनीति पर चिंतन तथा यादव महासभा की प्रदेश इकाई के पुनर्गठन के लिए प्रदेश भर के समाज सेवी 5 जून को कानपुर में जुटेंगे। यह जानकारी अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अनुराग यादव ने दी।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में लगभग 1 वर्ष बाद अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा के नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है। कप्तान सिंह यादव को उत्तर प्रदेश का नया अध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष कप्तान सिंह यादव द्वारा यूपी में महासभा को एक बार फिर नई सिरे से सक्रिय करने के लिए पूर्व प्रदेश पदाधिकारियों और मंडल प्रभारियों की बैठक 5 जून को 11:00 बजे से कानपुर में जीटी रोड स्थित मनोज इंटरनेशनल होटल में बुलाई गई है।
यादव महासभा के पूर्व प्रदेश महासचिव अशोक यादव ने बताया कि बैठक में यादव समाज की वर्तमान राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक स्थिति पर विचार विमर्श के साथ- साथ जिला स्तर से प्रदेश स्तर तक संगठनात्मक ढांचे को पुनर्गठित करने की योजना बनाई जाएगी। जिसमें प्रदेश भर से यादव महासभा के पूर्व प्रदेश पदाधिकारी और मंडल प्रभारी भाग लेंगे।