Breaking News

छठ महापर्व को लेकर दिल्ली सरकार ने घोषित किया सार्वजनिक अवकाश

नयी दिल्ली, दिल्ली सरकार ने 20 नवंबर को छठ महापर्व पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

दिल्ली सरकार की तरफ से मंगलवार को इसका एलान किया गया।सरकार ने हालांकि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए छठ महापर्व सार्वजनिक स्थलों पर मनाने पर रोक लगाई है।

छठ का पर्व बुधवार को नहाय खाय से शुरु होगा। गुरुवार को खरना और शुक्रवार को अस्त होते सूर्य को पहला अर्घ्य होगा। शनिवार को उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ महापर्व संपन्न होगा।