Breaking News

क्या महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास का वक्त आ गया है ?

नयी दिल्ली,  भारतीय क्रिकेट टीम के विश्वकप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारने के बाद यदि कोई खिलाड़ी निशाने पर है तो वह विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी हैं। गत सात जुलाई को 38 वर्ष के हो गये धोनी की विश्वकप में धीमी बल्लेबाज़ी लगातार आलोचना के घेरे में रही है। भारत को दो विश्वकप जिताने वाले धोनी के लिये अब आगे की राह काफी मुश्किल मानी जा रही है। यह तो तय है कि भारत के आगामी वेस्टइंडीज़ दौरे में उनका टीम में स्वाभाविक चयन होना मुश्किल है।

गैस सिलेंडर फटने पर कंपनी देती है इतने लाख का मुआवजा….

मोदी सरकार बेच रही है सबसे सस्ता एसी…..

विश्वकप के समय ही माना जा रहा था कि यह धोनी का आखिरी विश्वकप होगा। खबरों की मानें तो चयनकर्ता प्रमुख एमएसके प्रसाद का कहना है कि धोनी अब टीम में पहली स्वाभाविक पसंद नहीं रह गये हैं और उन्हें अपने स्थान के बारे में खुद विचार करना होगा। प्रसाद पहले भी धोनी की आलोचना कर चुके हैं। हालांकि इस वर्ष के शुरू में आस्ट्रेलिया में वनडे सीरीज़ में धोनी के शानदार प्रदर्शन के बाद चयनकर्ता प्रमुख को अपने सुर बदलने पड़े थे। प्रसाद का कहना है कि धोनी अब पहले जैसे बल्लेबाज़ नहीं रह गये हैं और छठे या सातवें नंबर पर आने के बावजूद वह टीम को गति नहीं दे पा रहे हैं जिसका टीम को नुकसान हुआ है।

घर के दरवाजे पर चढ़ रहा था ये विशालकाय जानवर, लोग के उड़ गये होश…

इन तीन लोगों ने किया इस जानवर के साथ सामूहिक बलात्कार

हालांकि विश्वकप सेमीफाइनल में भारत ने अपने शीर्ष तीन बल्लेबाज़ों को पांच रन पर गंवा दिया था अौर भारत का छठा विकेट 92 रन पर गिर गया था। इन हालात में धोनी ने 50 और रवींद्र जडेजा ने 77 रन बनाकर भारत को 221 तक पहुंचाया था। लेकिन भारत को 18 रन से यह मुकाबला हारकर विश्वकप से बाहर होना पड़ा था। चयनकर्ता प्रमुख का मानना है कि धोनी को अपने संन्यास के बारे में अब खुद विचार कर लेना होगाए क्योंकि वह अगले साल होने वाले ट्वंटी 20 विश्वकप के लिये चयनकर्ताओं की योजनाओं में नहीं है। उन्हें सम्मान के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देना चाहिये।

मोदी सरकार बेच रही सस्‍ता सोना, कल तक खरीदने का है मौका

बाघों के हमले से दुनिया के सबसे बड़े रिंग मास्टर की मौत…

धोनी ने विश्वकप के बाद संन्यास लेने के मुद्दे पर अभी तक कुछ नहीं कहा है। उन्होंने विश्वकप मे अपने प्रदर्शन को लेकर आलोचनाओं पर भी कुछ नहीं कहा है। लेकिन उन्हें तय करना होगा कि भारतीय क्रिकेट में अब उनका क्या भविष्य है। पूर्व आस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव वॉ ने भी हाल ही में कहा था कि भारत में जब कोई खिलाड़ी लीजेंड हो जाता है तो उसे हटाना काफी मुश्किल होता है। भारत को जुलाई.अगस्त में वेस्टइंडीज़ का दौरा किया है और टीम चयन की तारीख अभी तय नहीं हुई है।

इस जानवर के दूध से बनता है दुनिया का सबसे महंगा पनीर, ये है कीमत

इन कपड़ो को पहनकर नहीं कर सकेंगे इमामबाड़ा का दीदार…

यूपी में ये छोटी सी दुकान में कचौड़ी बेचने वाला निकला करोड़पति…