Breaking News

यूपी में सरकारी अस्पतालों में जांच व इलाज निशुल्क, कोविड बेड भी उपलब्ध

लखनऊ, यूपी में सरकारी अस्पतालों में जांच व इलाज निशुल्क है तथा कोविड बेड भी उपलब्ध हैं।

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में जांच व इलाज की सुविधा निशुल्क है तथा पर्याप्त मात्रा में कोविड बेड भी उपलब्ध है। संक्रमण से बचने के लिए मास्क के उपयोग नियमित हाथ धोने तथा उचित दूरी बनाये रखे।

उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना के एक्टिव मामलों निरन्तर गिरावट दर्ज किये जाने का दावा करते हुए कहा है राज्य में रिकवरी अब बढ़कर 93.33 फीसदी हो गयी है।

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटे में 2465 मरीज उपचारित होकर डिस्चार्ज हुए है। अब तक कुल 4,46,054 व्यक्ति उपचारित होकर डिस्चार्ज किये गये हैं। राज्य में रिकवरी का प्रतिशत अब बढ़कर 93.33 प्रतिशत हो गया है। अब तक 24,858 कोरोना के एक्टिव मामले हैं। एक्टिव मामलो में निरन्तर गिरावट हो रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,38,027 सैम्पल की जांच की गयी। अब तक कुल 1,45,69,242 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 1979 नये मामले आये हैं।

श्री प्रसाद ने बताया कि अब तक कुल 2,69,657 लोग होम आइसोलेशन की सुविधा प्राप्त करते हुए 2,57,959 लोगों ने अपने होम आइसोलेशन की अवधि पूर्ण कर ली है। प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,49,346 क्षेत्रों में 4,37,782 टीम दिवस के माध्यम से 2,80,00,767 घरों के 13,76,90,014 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। निजी चिकित्सालयों में 2027 लोग ईलाज करा रहे है। चिकित्सकीय उपचार के लिए ई-संजीवनी पोर्टल शुरू किया गया है। जिसके के माध्यम से कल 2832 लोगों ने चिकित्सकीय परामर्श लिया। अब तक कुल 1,71,421 लोगों ने ई-संजीवनी पोर्टल पर चिकित्सकीय परामर्श लिया। उन्होंने कहा कि वृद्धजन, गर्भवती महिलाएं, छोटे बच्चों तथा पूर्व में किसी अन्य बीमारी से ग्रसित लोगों का विशेष ध्यान रखा जाये।