Breaking News

वीरांगना अवंती बाई लोधी हमारे लिए प्रेरणास्रोत- अखिलेश यादव

लखनऊ,  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में जनता महंगाई, बेरोजगारी से परेशान है। घोसी उपचुनाव में जनता भाजपा को करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि यद्यपि उत्तर प्रदेश की सरकार घोसी उपचुनाव को प्रभावित करने के लिए सरकारी मशीनरी का भरपूर दुरुपयोग कर रही है। इसके बावजूद समाजवादी पार्टी घोसी का उपचुनाव जीतने जा रही है। उन्होंने कहा हमारी जीत ऐतिहासिक वोटों से होगी। समाजवादी पार्टी लोकतंत्र को बचाने के लिए संघर्षरत है।

अखिलेश यादव आज वीरांगना महारानी अवंती बाई लोधी की जयंती के अवसर पर विधानसभा मार्ग स्थित वीरांगना अवंती बाई लोधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए नमन किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव श्री राजेन्द्र चौधरी, श्री राहुल शिवगणेश लोधी विधायक सहित रानी अवंती बाई को पुष्पांजलि देकर नमन करने वालों में लोधी समाज के सैकड़ों की संख्या में स्त्री, पुरुष मौजूद रहे। इसमें बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने महारानी अवंती बाई अमर रहे नारे के साथ श्री अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाए।

तत्पश्चात  अखिलेश यादव ने मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों के विरूद्ध महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली वीरांगना अवंती बाई लोधी मध्य प्रदेश के रामगढ़ की रानी कुशल प्रशासक एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थी।
श्री यादव ने कहा कि महारानी अवंती बाई लोधी को अंग्रेजों के विरूद्ध निर्णायक गोरिल्ला युद्ध के कारण याद किया जाता है। उनकी वीरता के कारण ही मध्य प्रदेश का मंडला और रामगढ़ जिला स्वतंत्र हुआ था। अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध महारानी अवंती बाई ने अपने सैनिकों का आव्हान किया था कि अंग्रेजो से संघर्ष के लिए तैयार रहो या फिर चूड़ियां पहनकर घर में बैठो। महारानी अवंती बाई लोधी हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री जी ने लाल किले से देश को सम्बोधित करते हुए जो कहा है वह झूठ और जुमलेबाजी के सिवाय और कुछ नहीं है। प्रधानमंत्री जी का लाल किले से यह आखिरी भाषण है क्योंकि 10 साल की भाजपा सरकार ने नौजवानों को नौकरी देने के बजाय उनकी नौकरी छीनी है। महिलाओं को शौचालय में पानी नहीं दिया। गैस सिलेंडर महंगाई के कारण खाली हैं। किसान और व्यापारी परेशान है।
इस अवसर पर सर्वश्री लेखराज लोधी, कृष्ण कुमार, अनुराग, शिवसागर, दीपक, पूजा शुक्ला, जयसिंह जयंत, सुशील दीक्षित, रामसागर यादव, विजय सिंह, सिकन्दर यादव, सर्वेश यादव, रामप्रताप सहित प्रवेश कुमार यादव, डॉ0 गोविन्द राम, राजेन्द्र लोधी, वीर सिंह, गुड्डू लोधी, हरीश रावत, महेन्द्र यादव, अंजनी प्रकाश, पंकज, पीयूष, मुन्नी पाल, शीबा खान, सबीना खान, विजयश्री, सीमा दुबे, शबीहा फातिमा, भोला शंकर लोधी, ओंकार लोधी, दिनेश, मनोज पासवान, सुनील लोधी, विनीत, सत्येन्द्र लोधी, ललिता राजपूत, रोशनलाल वर्मा, हरिपाल लोधी, शंकर लोधी, कैलाश, इरशाद अहमद गुड्डू, गणेश रावत, ओम लोधी, कक्का लोधी, श्याम लाल, प्रदीप कन्नौजिया, कुलदीप सिंह, दिनेश गांधी, लता जायसवाल, जीनत, शबनम खान, रूखसाना बानो, मेहनाज खान, शालिनी, डिम्पी, सुनीता, ओसिन, परसराम आदि सैकड़ों लोगों की उपस्थिति उल्लेखनीय है।