Breaking News

सिंचाई विभाग के इंजीनियरों की हुई पदोन्नति, देखिये सूची

लखनऊ, उ0प्र0 के सिंचाई एवं सिंचाई (यांत्रिक) मंत्री श्री धर्मपाल सिंह के निर्देश पर सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के 13 अधिशासी अभियंता (सिविल) को अधीक्षण अभियंता (सिविल) के पद पर तत्काल प्रभाव से पदोन्नति प्रदान की गई है।

 यह जानकारी विभाग के प्रमुख सचिव श्री टी. वेंकटेश ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि अधिशासी अभियंता संजय कुमार, राकेश यादव, कुमार विप्लव, सीमान्त, कुंज बिहारी सिंह, राजीव कुमार पाण्डेय, अरुण कुमार, भारतेन्दु गौड़, राम लाल, दिलीप कुमार चर्तुवेदी, कर्मेन्द्र कुमार अग्रवाल, जितेन्द्र कुमार अग्रवाल, प्रभात कुमार सिंह, कामिनी कान्त राय, अवनीश शाहू, धमेन्द्र कुमार तिवारी, रजत अग्रवाल तथा श्याम जी चौबे को अधीक्षण अभियंता के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है।